फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नशे में धुत तीमारदार ने डॉक्टर के साथ की मारपीट

नशे में धुत तीमारदार ने डॉक्टर के साथ की मारपीट

Thu, 10 Jan 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत तीमारदार ने डॉक्टर के साथ की मारपीट
अजीतमल (औरैया)। सीएचसी अजीतमल मेें मंगलवार की देर रात घायल युवक को अस्पताल लेकर आए उसके साथी ने नशे की हालत में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर से गाली-गलौज के बाद मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी युवक वहां से भाग निकला। घटना से गुस्साए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात मारपीट के एक मामले में कोतवाली क्षेत्र के भदसान निवासी धीरेंद्र पुत्र नंदलाल को घायल अवस्था में उसका साथी मोनू पुत्र रामप्रताप को लेकर सीएचसी अजीतमल आया था। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सुनील कुमार शर्मा की माने तो नशे में धुत मोनू ने आते ही गाली-गलौज की। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो उसने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन


जिसके बाद अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही सीएचसी अजीतमल पहुंचे। इधर पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकला। डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद सीएचसी के स्टाफ में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में नहीं लिया तो हम लोग हड़ताल पर चले जाएंगे। पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएचसी अधीक्षक विमल कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर में अक्सर अराजकतत्व बने रहते हैं। जो स्टाफ के साथ अभद्रता करते हैं। पूर्व में अराजकतत्वों की कोतवाली में लिखित शिकायत भी की थी। कोई सुनवाई नहीं की गई।

- आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed