{"_id":"5bef062abdec226988377274","slug":"131542391338-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड कंपनी घोटाले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पति को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिटफंड कंपनी घोटाले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पति को हिरासत में लिया
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना (औरैया) अयाना थाना क्षेत्र की बबाइन चौकी पुलिस ने चिटफंड कंपनी घोटाले के आरोपी जिला पंचायत सदस्य पति को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने चिटफंड कंपनी में लगभग दो करोड़ रुपये जमा कराया जाना कबूल किया है। इस मामले में पुलिस को एक और आरोपी की तलाश है। दो माह पहले दर्ज कराए गए इस मामले में एक आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
बबाइन चौकी इंचार्ज ओपी बघेल ने शुक्रवार की शाम चिटफंड कंपनी यूनीमैक्स की संचालक टीम के जिला पंचायत सदस्य रमाकांती देवी के पति राकेश पुत्र मोतीलाल को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि यूनीमैक्स कंपनी में जमा कराए गए रुपये के भुगतान के दौरान कंपनी के भाग जाने की जानकारी पर दो माह पूर्व पीड़ित सुभाष निवासी इकबालपुर थाना अयाना की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस दो माह पहले कंपनी के एजेंट राजबहादुर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जांच में कंपनी मालिक के रूप में राकेश पुत्र मोतीलाल व लाल सिंह निवासी फतेहपुर के नाम सामने आए थे। अब पुलिस को फरार चल रहे आरोपी लाल सिंह की तलाश है।
चिटफंड कंपनी घोटाले में जिला पंचायत सदस्य पति को हिरासत में लिया
आरोपी पर दो करोड़ रुपये जमा कराने का आरोप, दो माह पहले दर्ज मामले में एक आरोपी को भेजा जा चुका जेल, तीसरे की तलाश