फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बाजार में बिकने जा रही रंगीन कचरी भरे 32 बोरे किए सीज

बाजार में बिकने जा रही रंगीन कचरी भरे 32 बोरे किए सीज

Wed, 13 Mar 2019 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाजार में बिकने जा रही रंगीन कचरी भरे 32 बोरे किए सीज
औरैया। मंगलवार को खाद्य अधिकारियों ने पिकअप से बाजार ले जाई जा रही रंगीन कचरी भरे 32 बोरे सीज कर दिए। कई प्रतिष्ठानों से सैंपलिंग भी की गई।
विज्ञापन



मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने कंचौसी में छापा मारा। गीतेश कुमार की भट्ठी से खोये का नमूना लिया गया। एक पिकअप में लादकर बाजार में बेचने ले जाई जा रही रंगीन कचरी भरीं 32 बोरी पकड़ीं। इन बोरियों को टीम ने सीज कर दिया। बोरियों को ले जा रहे पंकज कुमार पुत्र महेश चंद्र निवासी ग्राम फरेंजी थाना किशनी जिला मैनपुरी से पूछताछ की।


अधिकारियों ने बताया कि इन बोरियों की कीमत लगभग 16 हजार रुपये है। बोरियों को स्थानीय व्यवसायी की अभिरक्षा में रखवा दिया गया है। चेकिंग के दौरान टीम ने किराना, भट्टी संचालक, मिठाई से संबंधित खाद्य कारोबारियों को होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं के रखरखाव तथा शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य वस्तुओं की बिक्री के लिए निर्देश दिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए आगरा लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन



-जांच टीम ने छापे के दौरान कई प्रतिष्ठानों से भरे सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed