फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पांच लाख नगद व कार न देने पर विवाहिता को किया मानसिक रूप से प्रताड़ित

पांच लाख नगद व कार न देने पर विवाहिता को किया मानसिक रूप से प्रताड़ित

Sun, 10 Feb 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख नगद व कार न देने पर विवाहिता को किया मानसिक रूप से प्रताड़ित
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के नहर बाजार निवासी एक पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर ससुरालीजनों की दहेज की मांग पूरी न करने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुरालीजनों ने उसे मानसिक बीमार बताते हुए मानसिक अस्पताल आगरा में भर्ती करा दिया था। पीड़िता ने एसपी से मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



अछल्दा थाना क्षेत्र के नहर बाजार निवासी भावना उर्फ एकता पुत्री जय गोपाल गुप्ता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 2 जुलाई 2017 को आगरा निवासी अंकुश जैन पुत्र सतीश जैन के साथ हुआ था। ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये नगद व एक कार की मांग करने लगे। उसके मायके वालों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो सास मीना देवी, ससुर, ननद कोमल, ममिया ससुर पवन अग्रवाल उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन



22 अगस्त 2017 को उन लोगों ने उसे प्रसाद के रूप में कुछ पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसके ससुरालीजनों ने उसे मानसिक अस्पताल में भर्ती करा दिया। बताया कि उसे ससुरालीजन उसे पागल करार देकर जान से मारने का षड्यंत्र रच रहे थे। उसने अस्पताल की एक महिला चिकित्सक से पूरी बात बताई। इस पर चिकित्सक ने उसके पिता को फोन से पूरी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता अस्पताल पहुंचे। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुरालीजन उसकी हत्या करना चाहते हैं। इसके चलते उसे तरह-तरह से प्रताड़ित कर मानसिक रूप से परेशान कर रखा है। पीड़िता ने एसपी से मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-दहेज में पांच लाख नगद व कार न देने पर प्रताड़ित किया
-पीड़िता ने मामला दर्ज कराने को एसपी को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed