फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बदमाशों ने चालक-परिचालक को बंधक बनाकर नगदी व ट्रक लूटा

बदमाशों ने चालक-परिचालक को बंधक बनाकर नगदी व ट्रक लूटा

Sat, 19 Jan 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने चालक-परिचालक को बंधक बनाकर नगदी व ट्रक लूटा
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड स्थित ईशा वाटिका के सामने दो दिन पूर्व कार सवार बदमाशों ने एक ट्रक रोककर चालक व क्लीनर को तमंचे के बल पर रोका और ट्रक लेकर भाग निकले। दोनों को हाथ पांव बांधकर चंबल नदी के पुल पर फेंक दिया। किसी तरह से शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे चालक ने मामला दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मैनपुरी जिले के थाना करहल क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी राजवीर पुत्र जयवीर ने बताया कि 16 जनवरी की रात लगभग एक बजे वह औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड से ट्रक लेकर क्लीनर के साथ गुजर रहा था। जालौन चौराहे के आगे ईशा वाटिका के सामने बिना नंबर की कार पर सवार चार व्यक्तियों ने उसका ट्रक रोका। ट्रक रोकते ही वे लोग उसके ट्रक में चढ़ गए। इससे पहले कि वह उनसे कुछ पूछ पाता, उनमें से एक व्यक्ति ने तमंचा निकालकर क्लीनर की कनपटी पर लगा दिया। ट्रक के अंदर जल रही लाइट बंद करवा दी।
विज्ञापन


उन दोनों के मुंह एवं हाथ-पैर बांधकर ट्रक में डाल लिया। लुटेरों ने ट्रक की डिकी में रखे नगद 40 हजार रुपये व तीन मोबाइल भी पार कर दिए। इसके बाद उन्होंने ट्रक को लेकर इटावा की तरफ चल दिए। उन लोगों ने उन्हें चंबल नदी पुल पर फेंक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-दोनों के हाथ-पैर बांधकर डाल दिया, ईशा वाटिका के सामने वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed