{"_id":"5b8c29b842c792463c051683","slug":"121535912376-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई4","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उरई4
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। शनिवार की रात शराब के नशे में धुत युवक कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो कुएं के पास लोगों की भीड़ लग गई। आनन फानन में युवक को निकालने के लिए तीन कुएं में उतरे तो गैस बनने के कारण उन्हें चक्कर आ गए और ऊपर आते ही तीनों एक-एक कर बेहोश हो गए। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
डकोर ब्लाक के सिमरिया गांव में शनिवार की रात 9 बजे के आसपास गांव का ही युवक बाबादीन शराब पीकर कुएं में जा गिरा। उसे गिरते देख कुछ लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर गांव वालों की भीड़ कुएं के पास एकत्र हो गई। सबसे पहले गांव के बलिराम और मुन्नी ने कुएं में उतरकर बाबादीन को निकालने का प्रयास किया तो बीच कुएं में ही उससे निकलने वाली गैस की चपेट में आकर उन्हें चक्कर आने लगे और वे हांफते हुए बाहर निकल आए और ग्रामीणों के देखते ही देखते दोनों बेहोश होकर गिर पड़े।
तब तक गांव का देवकीनंदन भी कुएं में उतर चुका था, उसके साथ भी यही हुआ और वह भी बाहर निकलते ही बेहोश हो गया। फिर क्या था, गांव भर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सीओ संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
इसके बाद दमकल जवान कुएं में चारपाई लेकर उतरे और किसी तरह बाबादीन को उसमें लादकर बाहर आए तब जाकर लोगों के जान में जान आई। सीओ का कहना है कि कुएं की गंदगी के कारण उसमें नुकसानदायक गैस बन रही है। फिलहाल गिरे युवक समेत सभी चारों लोग खतरे से बाहर है और कुएं को भी बंद कराने का इंतजाम किया जा रहा है।
डकोर ब्लाक के सिमरिया गांव का मामला, पहुंचा फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो