फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत

अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत

Fri, 22 Mar 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के दिबियापुर-अछल्दा नहर पटरी पर झाड़ियों में लगभग 35 वर्षीय महिला का शव दिखने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव मोर्चरी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



अछल्दा- दिबियापुर नहर पटरी किनारे नजदीकी गांव के कुछ चरवाहे दोपहर के समय जानवर चरा रहे थे। इसी बीच कुछ चरवाहों की नजर नहर किनारे उगी पतवारों में पड़े एक महिला के क्षत विक्षत शव पर पड़ी। इससे दुर्गंध आ रही थी। चरवाहों ने गांव के लोगों को खबर दी। पूरे क्षेत्र में महिला का शव मिलने की सूचना फैलते ही नहर पटरी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक फफूंद सुदीप मिश्रा, एसएसआई नन्हेलाल यादव, पाता चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और शव निकलवाया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित भी फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने शिनाख्त कराने का भी काफी प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला का शव देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे लगभग चार दिन पूर्व का हो और कोई महिला की हत्या कर उसके शव को यहां झाडिय़ों में फेंक गया हो। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दिबियापुर-अछल्दा रोड पर नहर किनारे की पतवारों में पड़ा था शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed