फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत गंभीर

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत गंभीर

Wed, 16 Jan 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत गंभीर
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में फफूंद तिराहे से दिबियापुर मार्ग पर ग्राम नरोत्तमपुर के सामने मंगलवार की देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया। उधर, ग्रामीणों ने बुधवार सुबह फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एएसपी ने लोगों को जाम लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला व सीओ सिटी श्यौदान सिंह मौके पर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



मंगलवार देर शाम लगभग आठ बजे ग्राम नरोत्तमपुर निवासी ऋषभ अग्निहोत्री (18) पुत्र मनोज बाइक से दिबियापुर की तरफ से आ रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरोत्तमपुर के सामने तिराहे पर औरैया की तरफ से तेज गति से जा रही कार ने टक्कर मार दी। इससे ऋषभ लहूलुहान हो गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। बाइक जमीन से कई फुट ऊपर जाकर नीचे गिरी। इससे उसकी टंकी फट गई। कार भी पलटने के बाद सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। इससे खंभे के कई टुकड़े हो गए। गनीमत यह रही कि खंभे के तार नहीं टूटे वर्ना घटना के समय बिजली आ रही थी और इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था। यूपी 100 व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी नैपाल सिंह भी पहुंच गए। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



उधर आक्रोशित लोगों ने बुधवार की सुबह लगभग 8:30 बजे नरोत्तमपुर के सामने औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीणों की मांग थी कि ग्राम नरोत्तमपुर के सामने ब्रेकर बनवाए जाएं। एएसपी नैपाल सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे जाम खोल दें अन्यथा उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। कहा कि कोई समस्या है तो उन्हें कार्यालय आकर लिखित दें, उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला व सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने लोगों को ब्रेकर बनवाए जाने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए। उधर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जल्द से जल्द बताए गए निर्धारित स्थान पर ब्रेकर बनाने को निर्देश दिया।

-बाइक की टंकी फटी, कार से बिजली पोल के हुए कई टुकड़े
-ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed