{"_id":"5ac508154f1c1bd6618b5758","slug":"11522862101-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से उड़ा दिए दो लाख 17 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से उड़ा दिए दो लाख 17 हजार रुपये
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। नौली निवासी एक व्यक्ति के खाते से दो लाख 17 हजार रुपये गायब हो गए। पीड़ित ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से ऑनलाइन खरीदारी के माध्यम से रुपये हड़पने का आरोप एक व्यक्ति पर लगाया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
नौली फफूंद निवासी अवध नारायण ने दिबियापुर थाने में शिकायती पत्र दिया है। इसमें आरोप लगाया कि उसका बचत खाता स्टेट बैंक की ककोर शाखा में है। 15 नवंबर 2016 को उसकी बिना मर्जी के एटीएम जारी कर दिया गया। 29 दिसंबर 2017 को उसके खाते में दो लाख 17 हजार रुपये थे। 13 मार्च 2018 को वह रुपये निकालने गया तो बैंक में बताया गया कि उसके खाते में एक भी रुपया नहीं है। इस पर जानकारी ली तो पता चला कि सात जनवरी 2018 से लेकर 21 फरवरी 2018 तक विभिन्न खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए। आरोप लगाया कि इस बीच बैंक खाते में लगे मोबाइल नंबर की सिम चौथा मील के पास रहने वाले एक युवक ने उसे नर्सरी लगवाने का झांसा देकर ले ली थी। इसके कारण बैंक से रुपये ट्रांसफर होने पर उसके पास कोई मैसेज भी नहीं आया। पीड़ित का कहना है कि बैंक कर्मियों एवं चौथा मील पर रहने वाले युवक ने मिलीभगत कर रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुटी है। इधर, बैंक कर्मियों का कहना है कि पीड़ित के खाते के रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर हुए हैं। यह ट्रांसफर प्रक्रिया यूपीआई एप के माध्यम से पूरी हुई है। इस प्रक्रिया के दौरान आने वाले ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) उसी मोबाइल सिम पर आए होंगे। जो मोबाइल नंबर बैंक खाते में लगा होगा। लेकिन मोबाइल नंबर किसी दूसरे के पास होने के कारण पीड़ित को रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी नहीं हुई। यदि पुलिस कड़ाई से जांच करे तो आरोपी पकड़ा जा सकता है।
- खाते से उड़ा दिए दो लाख 17 हजार रुपये
- नर्सरी लगाने का झांसा देकर झटक ली मोबाइल सिम -यूपीआई एप के माध्यम से ट्रांसफर किए दो लाख 17 हजार
- मोबाइल सिम दूसरे के पास होने के कारण नहीं मिल सकी पीड़ित को जानकारी
फोटो 04डीबीआरपी 33- पीड़ित अवध नारायण