{"_id":"59b428d54f1c1bfc7f8b570c","slug":"11504979157-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की झूठी सूचना पर पुलिस ने पिता का किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की झूठी सूचना पर पुलिस ने पिता का किया चालान
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। दिल्ली में रह रही बेटी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के कुछ लोग उसके पिता के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस गांव पहुंची तो सूचना झूठी निकली। वहीं, शिकायतकर्ता का पिता नशे में मिला। पुलिस उसे कोतवाली ले आई और शांतिभंग में चालान कर दिया।
क्षेत्र के गांव सुखीपुर-भिटारी निवासी घासीराम की पुत्री स्नेहलता दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती है। शुक्रवार कोे स्नेहलता ने कोतवाली व यूपी 100 पुलिस को सूचना दी कि गांव के कुछ लोग उसके पिता के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस गांव पहुंची तो इस तरह की घटना की जानकारी नहीं हुई। इस पर पुलिस ने घासीराम से बातचीत की तो उसने भी बता दिया कि उसके साथ मारपीट नहीं हुई। पुलिस घासीराम को कोतवाली ले आई। घासीराम ने बताया कि उसकी बेटी दिल्ली में रहती है मगर पता उसे भी नहीं मालूम। उसने क्यों झूठी खबर दी नहीं मालूम। पुलिस ने घासीराम को ही शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि घासीराम नशे में बवाल करता है, इसलिए शांतिभंग की आशंका में जेल भेजा है। मारपीट की घटना झूठ निकली है।