{"_id":"5c8e9384bdec2214586c31bc","slug":"111552847748-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारले बिस्कुट एजेंसी के मुनीम से ढाई लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारले बिस्कुट एजेंसी के मुनीम से ढाई लाख की लूट
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर रविवार की शाम कार सवार बदमाशों ने एक बिस्कुट एजेंसी के मुनीम को अगवा कर लूट लिया। बाइक में टक्कर मार कर मुनीम को गिराया और फिर कार में डालकर ले गए। रास्ते में बैग से ढाई लाख रुपये निकाल कर मुनीम को कार से धक्का देकर भाग गए।
वारदात की चपेट में आए बिधूना निवासी मोनू खान, जो कस्बे के ही रहने वाले बिस्कुट कारोबारी सचिन पोरवार के मुनीम हैं। मोनू के मुताबिक रविवार को अछल्दा और रुरुगंज में वह बिस्कुट एजेंसी से जुड़े व्यापारियों से तगादे की वसूली करके बाइक से लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे साहपुर और उड़ेलापुर गांव के बीच कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। गिरते ही उन्हें कार में खींच लिया, जबकि एक बदमाश बाइक लेकर कार के साथ-साथ चल दिया। रास्ते में पीटते हुए उनके बैग से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए और फिर सराय महाजनान गांव के पास कार से धक्का देकर भाग गए।
बिधूना कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह और सीओ लालता प्रसाद शुक्ला ने मौका मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के पास से मुनीम की बाइक कब्जे में ली है। मुनीम ने कार सवार बदमाशों की संख्या पांच बताई है। मुनीम से पूछताछ के साथ बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-टक्कर मार कर बाइक से गिराया, कार में डालकर ले गए
-लूटने के बाद सरेराह कार से धक्का देकर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो