फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   केबीसी लकी ड्रा का विजेता बता 19 लाख रुपये हड़पे

केबीसी लकी ड्रा का विजेता बता 19 लाख रुपये हड़पे

Wed, 13 Mar 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
केबीसी लकी ड्रा का विजेता बता 19 लाख रुपये हड़पे
औरैया। केबीसी में लकी ड्रॉ का विजेता बताकर ठगों ने युवक से 19 लाख रुपये हड़प लिए। फोन करने वाले ने युवक को 25 लाख रुपये नगद के अलावा इनाम में बीएमडब्ल्यू कार व एक करोड़ रुपये का लालच दिया। 23 बार अलग-अलग बैंक खातों में युवक से धनराशि जमा कराई। भुक्तभोगी युवक ने एसपी हरीश चंदर, डीएम अभिषेक सिंह को तहरीर देकर मामला दर्ज करने तथा हैकरों को गिरफ्तार कर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



ग्राम मढ़ापुर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र ने बताया कि उसके नंबर पर 24 जनवरी 2019 को आए फोन पर बताया गया कि आपका एक टीवी चैनल पर आयोजित कार्यक्रम केबीसी लकी ड्रा में चयन हो गया है। इसके चलते आपको 25 लाख रुपया मिला है। इस रकम को लेने के लिए बताए गए खाते पर 12,200 रुपये जमा करा लिए गए। 25 जनवरी को दोबारा आए फोन पर उसी व्यक्ति ने अपने कथित सीनियर से बात कराई। सीनियर ने भी 19 हजार रुपये झांसा देकर रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर जमा करा लिए। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उन लोगों ने केबीसी के कुछ वीडियो भी दिखाए। लकी विजेताओं की सूची में उसका भी नाम दिखाया। इस पर उसने विश्वास कर लिया। 25 जनवरी को ही दोपहर लगभग दो बजे फिर से फोन में कहा गया कि वह सीनियर राणा प्रताप बोल रहा है।
विज्ञापन


लकी ड्रा में 25 लाख रुपये के साथ ही एक बीएमडब्ल्यू कार भी मिली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की फीस के रूप में 17,500 रुपये जमा करा दें। उसने बताए गए बैंक खाते में धनराशि जमा करा दी। युवक ने बताया कि इसके बाद उन लोगों ने कार के अलावा एक करोड़ रुपये भी दिए जाने की बात कही। इस तरह से धीरे -धीरे कभी बीमा के नाम पर तो कभी रजिस्ट्रेशन तो कभी कार को लोडिंग व अनलोडिंग कराने के नाम पर 19 लाख चार हजार दो सौ जमा करा लिए। रविंद्र ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाता, लाखों रुपये उसके हाथ से चले गए। जब उसने रुपये वापस करने की बात कही तो उनके द्वारा 70 हजार रुपये खाते में जमा कराने की बात कही जा रही है। एक माह के दौरान अब तक लालच में आकर लाखों रुपये गवां चुके रविंद्र ने एसपी हरीश चंदर से मिलकर पूरी बात बताई। पीड़ित ने बताया कि इनाम पाने के चक्कर में उसने अपने दो प्लाट, चार बीघा जमीन का लोगों को शर्तिया बैनामा करके रुपये जमा किए। साथ ही जेवरात भी गिरवी रखे। उसने बताया कि जमा पांच लाख रुपये भी दे दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-लालच में गवांए दो प्लाट, जमीन और नगदी
-केबीसी लकी ड्रा का विजेता बता 19 लाख रुपये हड़पे
-इनाम में कार व एक करोड़ रुपये की चेक दिखाकर किया भ्रमित
-फोन करके 23 बार में खातों में जमा कराई उक्त धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed