फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आरोपी के घर पर आज होगी नोटिस

आरोपी के घर पर आज होगी नोटिस

Sun, 16 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
आरोपी के घर पर आज होगी नोटिस
आरोपी के घर पर आज होगी नोटिस चस्पा की कार्रवाई
विज्ञापन

औरैया। पांच माह पूर्व दिबियापुर स्थित कांशीराम कालोनी में भाजपा नेताओं को कार्यक्रम नहीं करने दिया गया था। इसमें तीन लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। एक आरोपी के फरार रहने पर थाना पुलिस सोमवार को उसके घर पर कुर्की की चेतावनी का आदेश चस्पा करेगी। कालोनी में जुलाई में भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम कराने के दौरान जिला संयोजिका साधना पोरवाल, जिला मंत्री चंद्रकांती मिश्रा का कार्यक्रम को न करने देने पर कालोनी निवासी रहीशा बेगम व उसके पति व पुत्र से विवाद हो गया था। भाजपा नेता साधना पोरवाल ने 12 जुलाई 2018 को तीनों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पति व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरी आरोपी रहीशा बेगम पुलिस की गिरफ्त से दूर बनी हुई है। उसके न्यायालय में भी हाजिर न होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ धारा 82 की कार्यवाही करने के लिए थाना पुलिस को आदेश दिए हैं। वही प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि रहीशा बेगम के अभी तक न्यायालय में हाजिर न होने के चलते सोमवार को न्यायालय के आदेश पर उसके मुहल्ले में डुगडुगी पीटने की कार्यवाही करने के साथ ही घर पर कुर्की की चेतावनी का नोटिस चस्पा किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed