{"_id":"5b47a24c4f1c1b86468b61ab","slug":"111531421260-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सोता रहा परिवार, चोर ले गए एक लाख दस हजार नगद समेत पांच लाख के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर सोता रहा परिवार, चोर ले गए एक लाख दस हजार नगद समेत पांच लाख के जेवर
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व प्रधान घर लगाई सेंध, लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादगंज (औरैया)। चौकी क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर में बुधवार की रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाते हुए करीब पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार छत पर सोया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत सराय टड़वा के मजरा गोकुलपुर में पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह पुत्र छोटेलाल का परिवार बुधवार की रात क्षेत्र में बिजली ना होने के कारण छत पर सोया था। रात में अज्ञात चोर घर के बगल में रखे तख्त के जरिए छत पर चढ़कर जीने के रास्ते नीचे पहुंच गए। चोरों ने जीने का दरवाजा नीचे से बंद कर लिया और अंदरवाले कमरे का कुंडा काटकर तोड़ दिया। चोरों ने सेफ में रखे सोने के जेवर एक हार, एक जंजीर, तीन मंगलसूत्र, सात अंगूठी, दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी ब्रिजबाला व एक जोड़ी चांदी की तोड़िया, कीमत करीब चार लाख और एक लाख 10 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए। सुबह आंख खुलने पर सुरेंद्र ने जीने का दरवाजा बंद पाया तो घर के बाकी लोगों को जगाया। किसी तरह दरवाजा खोलकर जब नीचे आए तो नीचे की हालत देखकर हक्के बक्के रह गए। सूचना पर पहुंचे मुरादगंज चौकी प्रभारी रंजीत कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। जल्द ही चोरों के पकड़े जाने का दावा किया। घटना की तहरीर दे दी गई है।