फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   होली रखने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडें

होली रखने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडें

Sat, 03 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
होली रखने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)।
बेला थाना क्षेत्र के बर्रू गांव में मंदिर के सामने होली रखने को लेकर दो पक्षाें में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और दोनों पक्षों से ईंट चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया है।

बेला थाना क्षेत्र के बर्रू में एक पक्ष से वीरेंद्र कुमार व दूसरे पक्ष से वर्तमान प्रधान अभिमन्यु सिंह के बीच होली रखने को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों से चार-चार लोग आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडें चलने लगे। दोनाें पक्षों में हुई मारपीट में वीरेंद्र कुमार व शिवाजीत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैफई रेफर कर दिया है। एक पक्ष से वीरेंद्र कुमार ने अभिमन्यु सिंह, सोनू सिंह, अंकुर व सोनू कुमार खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से अभिमन्यु कुमार ने दिनेश कुमार, मोहनलाल, रामू, छेदीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया है। बेला एसओ दिनेश कुमार पांडेय बताया की नई होली रखने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है। दोनाें पक्षों से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


- होली रखने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
- दो लोग घायल, दोनों घायल कानपुर रेफर
- पुलिस ने दोनों पक्षोें से आठ लोगों को शांतिभंग की आशंका में भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed