{"_id":"597cd0144f1c1ba3168b4634","slug":"111501351956-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत प्राचार्य एवं उनकी पत्नी हुई ठगी का शिकार, 22 लाख ईनाम का लालच देकर 9.6 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत प्राचार्य एवं उनकी पत्नी हुई ठगी का शिकार, 22 लाख ईनाम का लालच देकर 9.6 लाख ठगे
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर ( औरैया )। बाईस लाख रुपए ईनाम का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने विवेकानंद महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं उनकी पत्नी से 9 लाख 57 हजार 6 सौ रुपए ठग लिए। पीड़िता की तहरीर पर दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बेला रोड दिबियापुर निवासी माया देवी पत्नी महावीर प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 11 अप्रैल 2017 को उनके मोबाइल पर मनीष पांडेय पुत्र राजेश पांडेय निवासी शेखपुर फर्रुखाबाद ने फोन किया। इसमें बताया गया कि उनके मोबाइल पर वोडाफोन कंपनी की ओर से इनाम निकला है। इसपर बात करने के लिए उन्होंने अपना मोबाइल पति को दे दिया। मनीष पांडेय ने अपने सीनियर अधिकारी अभिषेक पांडेय से बात कराई। दूसरे मोबाइल नंबर से थोड़ी देर बाद फोन आया और अभिषेक ने बताया कि उनके जीएम सुनील कुमार मिश्र हैं।
विज्ञापन
वही आपको ईनाम के बारे में बताएंगे। थोड़ी देर बाद सुनील कुमार मिश्र नाम के व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन करके बताया कि वोडाफोन कंपनी की तरफ से उनके मोबाइल नंबर पर 22 लाख 10 हजार रुपए ईनाम के तौर पर निकले हैं। यह ईनाम डालर में है। करेंसी चेंज कराने के लिए खाते में रुपए जमा कराने के लिए कहा। इसके बाद अतिरिक्त 80 हजार रुपए या फिर एक बाइक का और लालच दिया गया। आरोप लगाया कि 12 अप्रैल से लेकर 1 मई तक आरोपियों ने उनके 9 लाख 57 हजार 600 रुपए जमा करा लिए हैं। 4 मई से 16 मई के बीच 4 लाख 76 हजार रुपए और मंगाए जा रहे हैं। इसके लिए रोजाना अलग अलग मोबाइल नंबरों से फोन किए जा रहे हैं। अब सुनील धमकी दे रहा है कि यदि शीघ्र ही रुपए नहीं भिजवाए ईनाम की पूरी धनराशि मारी जाएगी।
विज्ञापन
-22 लाख इनाम का लालच देकर 9.6 लाख ठगे