फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एसपी को ज्ञापन देने के कुछ देर बाद फिर मिली धमकी

एसपी को ज्ञापन देने के कुछ देर बाद फिर मिली धमकी

Tue, 26 Feb 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देने के कुछ देर बाद फिर मिली धमकी
औरैया। पुलवामा की घटना के बाद कश्मीर चलो अभियान चलाने वाले राष्ट्रीय मानवाधिकार के ग्रुप में जबरन पाकिस्तानियों ने इंट्री कर उन्हें धमकी दी। इधर एसपी से शिकायत की जानकारी वायरल होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को दोबारा धमकी मिली है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ एसपी हरीश चंदर को बताया कि उन्होंने भारत के नागरिकों से सोशल मीडिया पर कश्मीर चलने की बात कही। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही कश्मीर चलो नाम से ग्रुप भी बनाया गया है। जिसमें पाकिस्तान के कुछ लोगों ने इंट्री कर ली है।
विज्ञापन

रिमूव के बाद वह दोबारा अपने आप को जोड़ रहे हैं और ग्रुप पर धमकियां दे रहे हैं। पाकिस्तान के चार नंबरों से उनके मोबाइल पर धमकियां मिलीं हैं। प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो भी भेजे गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई की मांग की। इधर सोशल मीडिया पर एसपी को ज्ञापन देने की जानकारी वायरल होते ही फिर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पाकिस्तान से धमकी देने वाले नंबरों से धमकियां दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन देने के कुछ ही देर बाद उन्हें दोबारा धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि वह सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए हर हाल में कश्मीर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed