{"_id":"5be9c6eabdec2217277cd931","slug":"101542047466-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर आए युवकों ने मोबाइल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक बनकर आए युवकों ने मोबाइल उड़ाया
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। ग्राहक बनकर मोबाइल शोरूम में मोबाइल खरीदने आए तीन युवकों ने मोबाइल चोरी कर लिया। दुकानदार ने जानकारी होने पर इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। शोरूम में लगे सीसी टीवी कैमरे में मोबाइल चोरी की घटना कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर तीन युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी।
कालपी कोतवाली के मुख्य बाजार टरननगंज स्थित मोहित मोबाइल शोरूम में सोमवार की दोपहर ग्राहक बनकर आए तीन युवकों ने मोबाइल देखते समय दुकानदार का ध्यान बंटाकर एक मोबाइल सेट चुरा लिया और स्मार्ट फोन पसंद न आने की बात कहकर चले गए।
ग्राहकों के जाने के बाद जब दुकान मालिक ने पैकिंग की तो एक मोबाइल गायब मिला। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में मोबाइल चोरी की घटना कैद हो गई थी। शोरूम मालिक मोहित ने घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
मौके पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर रामजी, अंकित ओर रितिक को पकड़ लिया है। यह युवक भोगनीपुर के बताए जा रहे हैं। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने कहा कि मोबाइल चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।