फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 08 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर महिला को उसके ससुरालियों ने मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। घायल महिला ने घटना की जानकारी थाना पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही महिला को शीघ्र न्याय का आश्वासन भी दिया।

घायलावस्था में सहायल थाने पहुंची महिला रेशमाबानों ने बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी सहायल क्षेत्र के गांव ठाकुरगांव निवासी चांद बाबू के साथ की थी। बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ही उसके पति चांद बाबू व ससुर मुस्ताक अली ने उससे मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग की। जब उसने परिवारीजनों की आर्थिक हालत ठीक न होने की बात कही तो उसके ससुरालीजन पति, ससुर सास कुरसुस बानो, सितार बानो ननद मिलकर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। रुपयों की मांग पूरी न होते देख ससुरालियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। घायल महिला ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। एसआई वीरपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
- दहेज लोभियों ने विवाहिता को जान से मारने की धमकी



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed