{"_id":"5a1086fe4f1c1b69678bc8a3","slug":"101511032574-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार की रंजिश में टिकी पुलिस की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबार की रंजिश में टिकी पुलिस की जांच
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। गिरवर नगर इलाके में मिली अकबर उर्फ भुर्री कुरैशी की हत्या में मामले में पुलिस की जांच की सुई कारोबारी रंजिश पर जा टिकी है। फिलहाल पुलिस भुर्री के घरवालों और उसके साथियों से किसी भी तरह के विवाद के बारे में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
बता दें कि शुक्रवार को भुर्री का शव खेत में क्षत विक्षत हालत में मिला था। परिजनों ने उसे साथ लेकर गए पांच साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यही लोग भुर्री को एक रात पहले अपने साथ घर से ले गए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो पीड़ित और आरोपी दोनों ही कुरैशी हैं, इसलिए हो सकता है कि कारोबारी रंजिश ही वारदात की वजह बनी हो।
सूत्रों के मुताबिक भुर्री का शव जिस गद्दे में लिपटा मिला था, उसकी भी आसपास के घरों से पहचान कराई जा रही है। फोरेंसिक टीम को शव के पास ही शराब के कुछ पाउच भी खाली पड़े मिले थे जिन पर खून के धब्बे थे। इससे साफ है कि आरोपियों ने शव ठिकाने लगाने के बाद खेत में भी बैठकर शराब पी है। सीओ रुक्मिणी का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन ली जा रही है और जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
फालोअप
सिर कटे शव के मिलने का मामला, गद्दे में था शव, शराब के पाउच मिले
अमर उजाला ब्यूरो