फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बर्चस्व को लेकर हुए विवाद में अब दूसरे पक्ष से भी रिपोर्ट दर्ज

बर्चस्व को लेकर हुए विवाद में अब दूसरे पक्ष से भी रिपोर्ट दर्ज

Mon, 09 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बर्चस्व को लेकर हुए विवाद में अब दूसरे पक्ष से भी रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फफूंद(औरैया)। कस्बे में अवैध खनन को लेकर दो दिन पहले हुए हुए विवाद व फायरिंग में सोमवार को दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि नौ नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।

नई बस्ती बाबा का पुरवा निवासी रत्नेश कुमार ने तहरीर दी थी कि मोहल्ला मेवातियान में सोनू, रानू, मोनू अग्निहोत्री, अनुज अग्निहोत्री, संजय, लल्ला तिवारीस शाहरुख, राहुल वाजपेई व सुधांशु अग्निहोत्री एवं कई लोग बाइकों से आ गए। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायर भी किए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को इस मामले में कटरा हेमनाथ निवासी सोनू की मां कलावती ने तहरीर दी कि बाबा का पुरवा निवासी टीटू राजपूत व तीन अन्य लोगों ने उसके बेटे सोनू से जबरन ट्राली में मिट्टी भरने को कहा। मना करने पर मारपीट कर दी। उसे जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस अवैध खनन पर कुछ बोलने को तैयार नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed