{"_id":"59948f1b4f1c1bd0118b465d","slug":"101502908187-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मौत की सूचना देने पर मायके वालों ने घर आकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की मौत की सूचना देने पर मायके वालों ने घर आकर पीटा
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के गांव कस्बा जाना में विवाद के बाद एक पति ने पत्नी ने जमकर धुनाई कर दी, जिस पर पत्नी ने बेहोशी का नाटक किया। घबराया पति समझा कि उसकी मौत हो गई है और उसने मायके मौत की सूचना दे दी। मायकेवालों ने आकर ससुरालियों की जमकर धुनाई कर दी। बाद में पता चला कि महिला जिंदा है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
कस्बा जाना निवासी राजकिशोर पुत्र होरीलाल का अपनी पत्नी नीतू से विवाद हो गया था, जिस पर उसने उसको पीट दिया। नीतू ने बेहोशी का नाटक किया। डरे सहमे राजकिशोर ने नीतू के मायके उसकी मौत की सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे नीतू के पिता फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज के गांव भदानगांव निवासी ध्रुव सिंह , भाई नितिन व रिश्तेदार दुर्गेश पुत्र नाथूराम, हरनारायण पुत्र राजाराम निवासी फ तेहपुर करमपुर ने राजकिशोर और उसकी मां विमला देवी को मारापीटा। बाद में पता चला कि नीतू जिंदा है।
विज्ञापन
नीतू ने होश में आने पर मारपीट की शिकायत की तो मायके वालों ने ससुरालियों को पीट पीटा। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी तो पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। महिला के पति व सास को सीएचसी भेजा गया। समाचार भेजे जाने तक कोतवाली में समझौते का प्रयास चल रहा था। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-मौत की सूचना निकली फर्जी, पत्नी ने किया था बेहोशी का नाटक
- पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई, समझौते की कोशिश जारी