फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,up news,auraiya news,auraiya

छात्र की मौत के बाद हुए बवाल में नौ गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,auraiya news,auraiya
औरैया। अछल्दा के बैशौली गांव में अनुसूचित जाति के छात्र निखित की मौत के बाद हुए बवाल में परिजनों, 35 नामजद समेत 250 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने 35 नामजदों में से नौ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। मंगलवार शाम पुलिस ने दबिश देकर 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी शिक्षक अश्विनी सिंह की इटावा से गिरफ्तारी की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने अभी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल के छात्र निखित (15) पुत्र राजू दोहरे की सोमवार को मौत के बाद पुलिस पर पथराव कर जीप फूंक दी गई थी। घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। थानाध्यक्ष ललित कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लिखा गया है कि 26 सितंबर को शाम छह बजकर 20 मिनट पर निखित के शव को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ मिलकर जबरन एंबुलेंस से उतार लिया। आदर्श इंटर कॉलेज के सामने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। साथ ही धरना-प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। वर्दी फाड़ी व सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस पर पथराव करने के बाद पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। आंदोलन करने वाले अपने गलों में नीले रंग के पट्टे डाले हुए थे। हंगामा होते देख आसपास मौजूद घरों के लोग ताले डालकर इधर-उधर भाग गए। व्यापारी भी दुकानों के शटर डालकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी चारू निगम ने बताया कि पूरे मामले में चिह्नित किए गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

इन्हें भेजा गया जेल
बवाल के मामले में पुलिस ने 35 नामजदों में से नौ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहल्ला बनारसीदास निवासी धीरेंद्र, कबीर, मोहल्ला कुरकुरा बिधूना निवासी महेंद्र सिंह, गुनौली अछल्दा निवासी अंकित, सानू उर्फ जगजीवनराम, मिश्रीपुर अछल्दा निवासी यशवंतराव, गुनौली अछल्दा निवासी राहुल सिंह, पुर्वा भदौरिया, थाना बकेवर इटावा निवासी सुबोध, अहेरीपुर थाना बकेवर इटावा निवासी संजू गौतम, मोहल्ला आदर्श नगर कस्बा बिधूना शामिल हैं। पुलिस ने मृतक छात्र के पिता राजू दोहरे को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed