{"_id":"63334708de46b74ecf2e6a6d","slug":"crime-theft-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp720477317","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों की चोरी, एक चोर को पकड़ पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से लाखों की चोरी, एक चोर को पकड़ पीटा
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरी करते समय एक बदमाश को गृहस्वामियों ने पकड़ लिया और पीट दिया। अन्य साथी लाखों के आभूषण, नकदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसे सैफई आयुर्विज्ञान विवि भेजा गया है।
विक्रमपुर निवासी महावीर सिंह यादव ने बताया कि सोमवार रात उसके घर में घुसे चोरों ने बक्से में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने, चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं गांव के मोहित कुमार ने बताया कि परिवार के लोग घर के आंगन व छत पर सो रहे थे। इसी बीच चोर छत के रास्ते घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात चोरी कर जाने लगे।
इसी बीच आहट मिलने पर परिजन उठ गए। भागते समय एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी भाग गए। घर में चोरी की जानकारी होने और शोर सुन पड़ोसी आ गए और चोर की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को पकड़ कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उसे सैफई रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।