{"_id":"615de7ca8ebc3e613c35d906","slug":"crime-rupees-acount-auraiya-news-knp656580699","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से 40 हजार रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के खाते से 40 हजार रुपये पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनेतपुर निवासी एक पीड़िता के खाते से 40 हजार रुपये पार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव जनेतपुर निवासी पीड़िता मुन्नी मिश्रा पत्नी राजेश बाबू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका एसबीआई बैंक जोधपुर में खाता है। विगत आठ जून 2021 को वह अपने खाते से पैसा निकालने के लिए दिबियापुर रोड पर स्थित एसबीआई एटीएम पर गई थी। जहां से उनका एटीएम चोरी हो गया और इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम का इस्तेमाल कर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए।
बैंक खाते से रुपये निकलने का एसएमएस मिलने पर जानकारी हुई। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।