{"_id":"63334d2b22156a027379013b","slug":"crime-murder-student-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp720480530","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया : छात्र की बीमारी को लेकर जानकारी जुटाती रही स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया : छात्र की बीमारी को लेकर जानकारी जुटाती रही स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
औरैया। शिक्षक की पिटाई से हुई छात्र निखित की मौत के मामले में पुलिस-प्रशासन हर पहलुओं पर जांच कर रहा है। इधर, साथी छात्रों, स्कूल के शिक्षकों व ग्रामीणों से छात्र के बीमार होने की जानकारी मिली। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को जानकारी के लिए लगाया है। स्वास्थ्य अधिकारी इटावा से लेकर लखनऊ तक कराए गए इलाज के दस्तावेज और डॉक्टरों से जानकारी जुटा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र निखित के बीमार होने की जानकारी पता चली है। इस पर जब छात्र को अछल्दा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था तब उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके लिए जिन अस्पतालों व चिकित्सकों के पास इलाज कराया गया, उनसे जानकारी जुटाई गई है। अभी तक रिपोर्ट के मुताबिक छात्र कुछ दिनों से बीमार था। उसकी सीरम क्रिटिनिन बढ़ा हुआ था।
वहीं एसपी चारू निगम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटीमार्टम इंजरी नहीं है।