फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,murder,rape,auraiya news

मासूम की हत्या में डेढ़ वर्ष बाद खुलासा, आरोपी को जेल

Tue, 04 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,rape,auraiya news
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 माह पहले सात साल की बच्ची की हत्या करने वाले को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। आरोपी ने दुष्कर्म की बात भी कबूली है। पुलिस को बताया है कि बच्ची के शोर मचाने पर उसने चाकू से गला रेतकर मार दिया था। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही जमीन में दबा चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

13 नवंबर 2020 को दिवाली की रात एक गांव में रहने वाली सात साल की बच्ची अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने घटना के छह दिन बाद 19 नवंबर को कानपुर देहात के गांव शिवरा के जंगल में पानी भरे गड्ढ़े से उसका शव बरामद किया था। पुलिस तब से हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। इस प्रकरण में स्वॉट टीम ने सोमवार को क्योंटरा गांव निवासी आशीष तिवारी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 14 माह पुराने इस मामले में पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच, क्योंटरा गांव क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने 14 माह पहले सात साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात कबूली। इसी के साथ पूरी घटना का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 13 नवंबर 2020 की रात करीब नौ बजे वह मासूम को घर से उठाकर बीहड़ में ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के चिल्लाने पर उसका चाकू से गला रेत दिया और वहीं दफना दिया। साथ ही बच्ची के गले में धागे से बंधा लाकेट (हाय) लेकर उसने अपने घर में छिपा दिया था। जिसे पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से बरामद किया। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम में नहीं, पुलिस खुलासे में दुष्कर्म की बात आई सामने
बच्ची के पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई थी। घटना के बाद जब बच्ची का शव बरामद हुआ था तो उस समय उसके नीचे का हिस्सा गायब था। इस पर तत्कालीन एसपी सुनीति ने बच्ची के निचले हिस्से को जंगली जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत करने की बात कही थी। लेकिन सोमवार को सदर कोतवाली में घटना के खुलासे के दौरान पुलिस की ओर से आरोपी द्वारा हत्या से पूर्व दुष्कर्म करने की जानकारी दी गई।

झमाझम पानी में बह गए थे सभी साक्ष्य
19 नवंबर 2020 को जब बच्ची का शव मिला था, तब दो दिन पहले से ही झमाझम बारिश होनी शुरू हो गई थी। जिससे साक्ष्य मिलना तो दूर, पुलिस के लिए पूरी घटना एक अनसुलझी कहानी बन गई थी। ऐसे में अचानक से पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी का आ जाना भी पुलिस के इस खुलासे पर प्रश्न चिह्न लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed