{"_id":"6211391898cb4e7b7c76f1b9","slug":"crime-murder-auraiya-news-auraiya-news-knp681533383","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की मौत पर आनर किलिंग का गहराया शक, पुलिस पुख्ता प्रमाण में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की मौत पर आनर किलिंग का गहराया शक, पुलिस पुख्ता प्रमाण में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। पांच दिन पहले कुएं में मिले किशोरी के शव के मामले में पुलिस का शक ऑनर किलिंग की ओर गहरा गया है। पुलिस को जांच में कई तथ्य हाथ लगे हैं। कुछ लोगों से पूछताछ भी हो रही है।
इसी सप्ताह सोमवार तड़के सेहुद में गांव के बाहर गुलफ्शा (14) पुत्री फरियाज अहमद का शव कुएं में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। पुलिस को भी शक था किशोरी की हत्या के बाद उसका शव कुएं में फेंका गया है। इस मामले में मृतका के चाचा मोहम्मद यासीन निवासी सेहुद ने गांव के ही एक युवक शिवम पुत्र नरेश पर शक जाहिर करते हुए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कई संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस का शक ऑनर किलिंग की ओर गहरा। अब पुलिस ने जांच तेजी से आगे बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाले युवक से गुलफ्शा की बातचीत होती थी, जो परिजनों को नागवार गुजर रही थी। रविवार रात में ही परिजनों ने गुलफ्शा को पड़ोसी युवक से मोबाइल पर बात करते पकड़ था। इस पर गुलफ्शा का मोबाइल छीन लिया था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले भी एक बार गुलफ्शा को बात करने पर परिजनों ने रोका था और रिश्तेदारी में भेज दिया था। घर में शौचालय होने के बावजूद गुलफ्शा के सोमवार तड़के अकेले खेतों में शौच के लिए जाने की बात भी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। इसके चलते पुलिस ऑनर किलिंग संबंधी पुख्ता साक्ष्य जुटाने में लगी है। हालांकि पुलिस के अधिकारी अभी भी कई बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।