{"_id":"61c60d02498d1231ef3ba3ea","slug":"crime-murder-auraiya-news-auraiya-news-knp671507512","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: हत्या कर फेंके गए युवक, युवती के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: हत्या कर फेंके गए युवक, युवती के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अजीतमल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह युवक और युवती के शव मिले। दोनों की बेरहमी से हत्या की गई थी। युवक का चेहरा कुचला हुआ और गर्दन में पेचकस घुसा मिला है। यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर युवती का शव मिला। युवती का चेहरा जला हुआ था। दोनों के हाथ और पैर बंधे थे। घटना की जानकारी पर आईजी प्रशांत कुमार, एसपी अभिषेक वर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर ली है। जबकि युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह सरसों के खेत में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। घटनास्थल से कुछ दूर पर एक टैक्सी परमिट की कार खड़ी थी। कार में हरियाणा का नंबर था, जिसकी मदद से पुलिस ने मालिक हरि किशन पुत्र प्रताप सिंह निवासी खडंसा रोड हीरानगर गुरुग्राम से संपर्क किया। हरिकिशन की मदद से पुलिस ने मृतक की शिनाख्त मुकेश पुत्र धर्मपाल निवासी बाबरिया पडराम थाना चेंट, जिला पलवल हरियाणा (हाल निवास गुरुग्राम) के रूप में की।
घटना की जानकारी पर एसपी अभिषेक वर्मा मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। इसी बीच फफूंद रोड पर नैभरपुर गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में 22 वर्षीय युवती का शव मिला। युवती का चेहरा जला था। उसके भी हाथ-पैर बंधे थे। अजीतमल क्षेत्र में हत्या कर दो शव फेंके जाने की जानकारी पर शाम चार बजे के करीब आईजी प्रशांत कुमार भी पहुंचे। आईजी ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं।