{"_id":"61d09c6eb27d702e3c2b9c61","slug":"crime-maarpeet-auraiya-news-auraiya-news-knp672988086","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गई टीम से मारपीट, अछल्दा ब्लॉक प्रमुख समेत 19 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश करने गई टीम से मारपीट, अछल्दा ब्लॉक प्रमुख समेत 19 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अछल्दा थानाक्षेत्र के गांव रजुआमऊ में टीम के साथ पैमाइश करने पहुंचे राजस्व निरीक्षण से अछल्दा ब्लाक प्रमुख और उनके साथियों ने मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार और पुलिस कर्मियों ने उन्हें बचाया। राजस्व निरीक्षक ने ब्लाक प्रमुख समेत चार नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शनिवार को गांव रजुआमऊ में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी बनाई जानी है। इसके लिए जमीन की पैमाइश करने के लिए प्रभारी राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत तिवारी, नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी, लेखपाल प्रमोद पाल व अवनीश के अलावा दरोगा अमर सिंह व चार सिपाही गए थे।
पीड़ित प्रभारी राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि इसकी जानकारी होते ही ब्लॉक प्रमुख अछल्दा शरण राणा, विश्वराज सिंह, अभिषेक सिंह, इंद्रजीत के अलावा 15 अज्ञात लोग मौके पर आ गए। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य लोग उनसे गाली-गलौज करने लगे। इस पर जब उन्होंने विरोध जताया तो मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रभारी राजस्व निरीक्षक ने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य नामजद आरोपियों ने गलत तरीके से पैमाइश करने का आरोप लगाया। बोले, यहां कोई पानी की टंकी के लिए जगह नहीं है। पीड़ित ने बताया कि मारपीट होते देख मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार और पुलिस कर्मियों ने उन्हें बचाया।
घटना के बाद प्रभारी राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत तिवारी नायब तहसीलदार समेत अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ थाना अछल्दा पहुंचे। जहां पीड़ित राजस्व निरीक्षक ने आरोपी ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा, विश्वराज, अभिषेक सिंह, इंद्रजीत निवासीगण गांव रजुआमऊ के अलावा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया प्रभारी राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर सभी नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, कार्रवाई की जा रही है।