{"_id":"617ae9673f560407ae2aaf36","slug":"crime-loot-auraiya-auraiya-news-knp660927881","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर बैठी महिला की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर बैठी महिला की चेन लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर में बाइक सवार लुटेरों का आतंक बना है। गुरुवार को मोहल्ला सत्तेश्वर में बाइक सवार लुटेरों ने घर के बाहर दरवाजे पर बैठी महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।
शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी महिला आशा श्रीवास्तव पत्नी ललित मोहन श्रीवास्तव गुरुवार दोपहर पौने तीन बजे अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थीं। तभी वहां पहुंचे बाइक सवार दो लुटेरों ने आशा श्रीवास्तव से फफूंद जाने का रास्ता पूछा। महिला ने जानकारी होने से इनकार किया तो लुटेरों ने चेन्नई जाने के लिए रास्ता पूछा। जिस पर महिला ने नाराज होकर जानकारी न होने की बात कही। तभी लुटेरे ने मौका पाकर महिला के गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली।
महिला ने चेन को पकड़ने की कोशिश की और आधी चेन बचा ली। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज खंगाले। फुटेज में लुटेरे मॉस्क लगाए नजर आए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है। शहर में एक सप्ताह में बाइक सवार लुटेरों की यह तीसरी घटना है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।