{"_id":"6179948f2b161c2c896bd6cf","slug":"crime-fir-auraiya-auraiya-news-knp6606721160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर पति से मिलने पहुंची पत्नी से पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर पति से मिलने पहुंची पत्नी से पिस्टल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। न्यायालय में जमानत के लिए इटावा जेल से पेशी पर आए आरोपी की पत्नी पिस्टल लेकर पहुंची। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिस्टल बरामद की। एएसपी ने सक्रिय दरोगा व उसकी टीम के सिपाहियों को शाबासी देते हुए पुरस्कार की संस्तुति की है।
धारदार हथियार से एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में इटावा जेल में निरुद्ध आरोपी ब्रजेंद्र कुमार मंगलवार को औरैया न्यायालय पेशी पर आया था। जहां उससे मिलने आई उसकी पत्नी हेमा चौहान पर्स में अपने पति की लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंची गई। लेकिन न्यायालय में अंदर जाने से पहले लगी स्कैनर मशीन पर जब सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा जयेंद्र कुमार व उनकी टीम ने पर्स को स्कैन कराया तो उनके होश उड़ गए।
पर्स में पिस्टल देखते ही मौजूद महिला पुलिस कर्मचारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति की आज जमानत होनी है। तभी वह उनकी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आई थी कि जमानत होने पर वह पिस्टल अपने पति को दे देंगी। इधर आरोपी की जमानत भी नहीं हुई। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने बताया कि दरोगा व मौजूद सिपाहियों की सक्रियता के चलते पिस्टल को न्यायालय में अंदर पहुंचने से पहले ही बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
साथ ही महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सक्रिय दरोगा व सिपाहियों को उनकी तरफ से नगद धनराशि पुरस्कार देने की संस्तुति की गई है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से उसे जमानत दे दी गई। इसके अलावा असलहा जब्त करते हुए लाइसेंस जमा करा लिया गया है, जांच की जाएगी।