{"_id":"620bf3855cb2e90162535711","slug":"crime-chori-auraiya-news-auraiya-news-knp6808325172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवनिवृत्त शिक्षक के घर से दो लाख की नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवनिवृत्त शिक्षक के घर से दो लाख की नकदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
घर में खुला पड़ा बक्सा और बिखरा सामान। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से बीती रात चोरों ने आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी हुई तो गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन करके आसपास के लोगों से पूछताछ की।
कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर खुर्द (हैदरपुर) गांव निवासी गोविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह जूनियर हाईस्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनका पुत्र अजीत प्रताप सिंह सेना में नौकरी करता है। घर पर वह पत्नी के साथ अकेले रह रहे हैं। जबकि बहू दिबियापुर में मकान का निर्माण करा रही है।
बताया कि सोमवार रात चोर छत का जाल काटकर घर के अंदर घुसे और कमरे में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख रुपये नकद और करीब छह लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
चोरी की वारदात के बाद चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर भाग गए। सुबह जब घर का सामान बिखरा देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उसने बताया कि दो लाख रुपये वह मकान निर्माण के लिए बैंक से निकाल कर लाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोस में रहने वालों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।