{"_id":"61d09d30c18f32266e3beaf8","slug":"crime-chori-auraiya-news-auraiya-news-knp6729896102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के मकान व दो दुकानों का ताला तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के मकान व दो दुकानों का ताला तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। क्षेत्र के दिबियापुर रोड स्थित एक शिक्षक के घर व दो दुकानों से चोरों ने लाखों रुपये की नगदी और सामान चोरी कर लिया। शिक्षक के घर से चोरों ने दो लाख रुपये नगद व जेवरात पार किए हैं। घटना के समय शिक्षक निजी कार्य से मैनपुरी गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस से पीड़ितों ने जल्द खुलासे की मांग की है।
दिबियापुर रोड निवासी शिक्षक अजीत कुमार त्रिपाठी एरवाकटरा के एक विद्यालय में शिक्षक हैं। शुक्रवार को स्कूल से वापस आने के बाद वह घर में ताला लगाकर मैनपुरी चले गए। रात को मौका पाकर चोरों ने मेन गेट का कुंडा काट दिया और कमरों में रखे दो लाख रुपये व दो सोने की चेन एवं अंगूठी पार कर दी। जब सुबह पड़ोसियों ने अजीत के घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो सूचना उन्हें दी। घर लौटे शिक्षक ने कमरों में सामान बिखरा देखा और पुलिस को सूचना दी।
दूसरी घटना दिबियापुर रोड स्थित सुनील चौहान की मार्बल दुकान में हुई। यहां से चोर एलईडी व सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए। तीसरी घटना पुर्वा मुले निवासी प्रबल प्रताप सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार रात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर 16 हजार रुपये नगद व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटनाओं की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। कोतवाली निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।