{"_id":"616091cf8ebc3e05ed354f99","slug":"crime-auraiya-news-knp6571538143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। गांव अमानपुर में आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने अपने ही खेत में लगे पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अमानपुर निवासी किसान राजकुमार (35) का शव शुक्रवार सुबह उसके ही खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई राधा कृष्ण ने बताया कि राजकुमार की शादी लगभग 15 साल पहले कानपुर देहात क्षेत्र के थाना मंगलपुर के गांव अनंतपुर निवासी ज्योति से हुई थी। वह तीन भाई थे। उसने बताया कि राजकुमार ने एक साल पहले अपने हिस्से की दो बीघा जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज ले रखा था।
इसके अलावा बाइक खरीदने के लिए एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से भी कर्ज ले लिया था, जिसे वह जमा नहीं कर पा रहा था। इसके चलते वह काफी दिनों से परेशान था। चार दिन पहले उसके पास बाइक फाइनेंस कंपनी से एक नोटिस आया था। जिसमें किस्त अदा न करने के चलते शुक्रवार को बाइक खींचने की बात कही गई थी। यह बात राजकुमार को अंदर ही अंदर परेशान किए थी। जिसके चलते मेरे भाई ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर सूचना दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।