{"_id":"6156025b8ebc3e0df63da984","slug":"crime-auraiya-news-knp655500399","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला रोजगार सेवक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला रोजगार सेवक का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास में महिला रोजगार सेवक का शव गुरुवार को घर के अंदर स्टोर रूम में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पति ने बताया कि वह कई वर्ष से मानसिक रूप से बीमार थी। आगरा में उसका इलाज हो रहा था।
मोहल्ला बनारसीदास निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी ममता (34) रोजगार सेवक थी। गुरुवार को ममता ने घर के ऊपरी मंजिल पर स्टोर रूम में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय वृद्ध सास-ससुर घर में नीचे थे। पति किसी कार्य से बाहर गया था। 11 वर्षीय पुत्र स्कूल गया था। दोपहर लगभग एक बजे पति घर पहुंचा तो पत्नी को मौजूद न पाकर वह ऊपर गया तो उसका शव पंखे से लटका मिला।
इस पर पति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि ममता कई वर्ष से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका आगरा में इलाज हो रहा था। बुधवार को पति के साथ आगरा से दवा लेकर रात में वापस लौटी थी। सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोहना प्रधान राजकुमार ने बताया कि मृतक ममता उनके गांव में रोजगार सेवक के पद पर तैनात थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने ममता के इकलौते पुत्र वैभव से बातचीत की। इस पर वैभव ने बताया कि उसकी मां ने अभी कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह फांसी लगाएगी, जिस पर उसने ऐसा करने से मना किया था।