{"_id":"60ec7b878ebc3e73775eff4b","slug":"crime-auraiya-news-knp639816356","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से रेंकी कर भैंस चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से रेंकी कर भैंस चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल(औरैया)। भटौली मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर भैंस चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक कार व एक चोरी की भैंस बरामद हुई है। पकड़े गए चोरों ने बताया कि वे कार से रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
इधर कुछ दिनों से कई थाना क्षेत्रों में भैंस व बकरी चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं। इसको लेकर पुलिस सक्रिय थी। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली की सहायल थाना क्षेत्र के शिवगंज नदी के पास एक कार में कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे है। इस पर पुलिस ने भटौली मोड़ पर घेराबंदी कर कार सवारों को रोका। कार रुकते ही उसमें सवार एक युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
दो लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रिषभ सिंह निवासी खानपुर औरैया, ओमजी बाथम निवासी एसपी कालोनी औरैया बताया है। दोनों ने भागे हुए साथी का नाम अभय सिंहानिया बताया। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने एक चोरी की भैंस बरामद की है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से मिली कार कब्जे में ले ली गई है। ये लोग कार से रेकी करने के बाद भैंसें चोरी करते थे।