फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

छह दिन बाद भी किसान के हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 22 Nov 2020 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। दबंगों की पिटाई से दम तोड़ने वाले अकबरपुर डांडा गांव निवासी किसान विष्णु पाल चौहान (52) के हत्यारोपी घटना के सात दिन बाद भी पकड़े नहीं जा सके हैं। इससे किसान का परिवार खौफजदा है। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम गांव के ही तीन युवकों ने शराब पीने को लेकर हुई बहस के दौरान विष्णु पाल चौहान की बेरहमी से पीटकर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए थे। बुधवार को इलाज के दौरान विष्णु पाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी। लेकिन घटना के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के पुलिस की पकड़ से दूर होने की वजह से परिजनों में दहशत का माहौल है। पुलिस शुक्रवार की रात गांव के दो युवकों को थाने लाई और पूछताछ कर छोड़ दिया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed