फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

आर्दश नगर व कीरतपुर में कच्ची शराब का करोबार जोरों पर

Sun, 22 Nov 2020 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime
बिधूना (औरैया)। किशनी रोड पर मोहल्ला आदर्श नगर व गांव कीरतपुर में अवैध रूप से कच्ची शराब का धंधा बेरोकटोक चल रहा है। सुबह से ही यहां शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। हाल यह है कि शराब के नशे में धुत्त लोग तकरीबन रोजाना ही सड़क के किनारे इधर-उधर पड़े दिख जाते हैं।
विज्ञापन

आदर्श नगर व कीरतपुर में सुबह होते ही शराबियों का जमावड़ा लगने लगता है। इसकी वजह से ज्यादातर लोग इधर से निकलने में कन्नी काटते हैं। शराब पीने वालों में ज्यादातर लोग मजदूरी पेशा हैं, जो शराब पीकर वहां से निकलकर नगर की सड़कों पर पड़ा दिखाई देता है। लोगों का आरोप है कि पुलिस और आबकारी विभाग की शह पर यह अवैध धंधा फलफूल रहा है। जिससे मध्यम वर्ग के लोगों के घर के चूल्हे बुझ रहे हैं और परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, इस बाबत आबकारी निरीक्षक देवेंद्र यादव का कहना है कि आदर्श नगर व कीरतपुर में कई बार छापा मारा जा चुका है। फिर से दोबारा छापा मार अभियान चलाया जाएगा। वहीं, कोतवाली निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला पुलिस के साथ अभियान चलाकर शराब का अवैध धंधा बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed