{"_id":"5faae2828ebc3eefa7773d11","slug":"crime-auraiya-news-knp593651136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने कमरे में बंद कर पीटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने कमरे में बंद कर पीटा, तीन घायल
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम पुरवा बले में सोमवार देर रात गांव के ही कुछ दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कमरे में बंदकर लाठी-डंडों से पीट दिया। घायलों की सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
पीड़ित दीपू पुत्र महेश निवासी बले पुरवा ने बताया कि गांव में ही मैं अपने पिता महेंद्र सिंह व छोटे भाई ललित के साथ निमंत्रण खाने के लिए गया था।
घर आते समय गांव के ही निवासी रवि पुत्र राजपाल, हिमांशु ने रास्ते में घेर लिया। रस्सी में बांध कर मुझे, मेरे पिता और भाई को अपने घर ले गए और लाठी डंडों से पीटा। आरोप है कि थाना पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।