फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

केबीसी में 25 लाख पाने के लालच में गंवाए 2.66 लाख

Sat, 31 Oct 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। केबीसी में 25 लाख रुपये की लाटरी निकलने का झांसा देकर भटपुरा निवासी किसान से 2.66 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। ठग ने फाइल चार्ज के नाम पर अलग-अलग 10 बार में रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है।
विज्ञापन

राजू पुत्र छोटेलाल निवासी भटपुरा उमरी ने दिबियापुर थाने में दी तहरीर में कहा है कि 22 अक्तूबर को एक युवक ने कॉल करके बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में उसकी 25 लाख रुपये की लाटरी आई है। इसके लिए फाइल खर्च के लिए 15 हजार रुपये जमा करने को कहा।
विज्ञापन

25 लाख की लाटरी लगने की खुशी में बिना कोई जानकारी किए ही उसने उस युवक के बताए खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद धीरे-धीरे अलग अलग कारण बताकर 29 अक्तूबर तक 10 बार में 266500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी और रुपयों की मांग किए जाने पर ठगे जाने का संदेह हुआ। तब मामले की तहरीर दिबियापुर थाने में दी। उधर, इस संबंध में दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पटेल का कहना है कि मामला साइबर सेल से जुड़ा है। इसलिए पीड़ित को साइबर सेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed