{"_id":"5f41645e8ebc3e3cf96f6b3e","slug":"crime-auraiya-news-knp578258238","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आतंकवादी पकड़े जाने पर जिले में चली सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आतंकवादी पकड़े जाने पर जिले में चली सघन चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिल्ली में विस्फोट पदार्थ के साथ एक आतंकवादी के पकड़े जाने के बाद से जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके चलते पुलिस ने दिन भर रेलवे स्टेशनों व बस स्टैंडों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वाड व मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। बसों के अंदर भी तलाशी ली गई।
जिले में एसपी सुनीति के आदेश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दिबियापुर रेलवे स्टेशन, पाता, अछल्दा कंचौसी रेलवे स्टेशनों के अलावा बस स्टैंड औरैया, बिधूना, दिबियापुर में पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर की मदद से जगह-जगह चेकिंग की।
साथ ही बसों के अंदर भी तलाशी ली। पुलिस बल के द्वारा सघन चेकिंग अभियान देख लोगों में जानकारी लेने को खासी उत्सुकता दिखाई दी। दिबियापुर में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने पुलिस टीम के साथ सघन जांच की। रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध प्रतीत आने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई। साथ ही यात्रियों के सामानों की भी चेकिंग की गई।