{"_id":"5f4018508ebc3e3ca604010b","slug":"crime-auraiya-news-knp578086032","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर की तलाश में पुलिस ने तीन टीमें गठित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोर की तलाश में पुलिस ने तीन टीमें गठित की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। आंबेडकर नगर बाजार से चार दिन पहले लापता 17 वर्षीय किशोर का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली निरीक्षक के नेत़त्व तीन टीमें गठित कर युवक की तलाश की जा रही है। वहीं रेलवे स्टेशन बस स्टैंड मॉल आदि जगह पर पोस्टर लगाकर पुलिस तलाश करने में लगी है।
आंबेडकर नगर चार दिन पूर्व अजय कुमार (17) पुत्र पातीराम घर से बाजार करने के लिए निकला था और देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन बालक का कहीं पता ना चलने पर गुम होने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद कोई पता न चलने पर गुरुवार की देर रात परिजनों ने व उनके साथ आए लगभग 100 लोगों ने कोतवाली का घेराव किया, लेकिन पुलिस ने परिजनों व साथ आए लोगों को समझा-बुझाकर वापस कर घर भेज दिया था।
वही बालक की खोज के लिए कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर बालक की खोज करने में पुलिस लगी हुई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि किशोर के गुम होने की का मुकदमा कोतवाली में दर्ज करा दिया गया था और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य जगहों पर खोजबीन में लगी हुई है।