फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

मुकदमा दर्ज कराने को कोतवाली के चक्कर लगा रहा पीड़ित

Fri, 14 Aug 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भरसेन निवासी पीड़ित चार दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रहा है। लेकिन आज तक पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली पुलिस में दी तहरीर में पीड़ित ने अपनी पत्नी पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। साथ ही इस घटना में अपने साले पर भी षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में गांव भरसेन निवासी पीड़ित राजेंद्र बाबू पुत्र कामता प्रसाद ने बताया कि पत्नी से मुकदमा चल रहा है। 8 अगस्त को पत्नी अपने मां के साथ उसके घर भरसेन आई। जहां षड्यंत्र के तहत उसकी पत्नी ने उसके पेट में चाकू घोप दिया।
विज्ञापन

इस पर वह पेट में घुसी चाकू के साथ कोतवाली पहुंचा। जहां उसने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कानपुर रेफर किया गया। बताया कि कानपुर से आने के बाद भी वह कई बार कोतवाली के चक्कर लगा चुका है। पर पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इस घटनाक्रम में उसके पत्नी के भाई जो उसका रिश्ते में साला है वह पुलिस विभाग में नौकरी करता है। वह तथा उसकी पत्नी की मां भी इस षडयंत्र में शामिल है। जिसको लेकर पुलिस उस पर उसके साले का नाम हटाने का दबाव दे रही है।

इस संबंध में घटना के बाद जांच करने पहुंचे एसआई केएन यादव ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर वह मामले की जांच करने गए थे। जहां उसका साला मौजूद नहीं था। इसके बाद भी तहरीर में वह उसका नाम लिखे हुए हैं। जब पूछा गया कि जांच के दौरान उसके साले का कहां होना पाया गया, इस पर वह कुछ भी बताने से कतराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed