{"_id":"5eea60858ebc3e4342526e01","slug":"crime-auraiya-news-knp566093342","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना शेड्यूल दुकाने खोलने पर चार के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना शेड्यूल दुकाने खोलने पर चार के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
औरैया। शहर में एएसपी व सीओ ने प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। इस दौरान बाजार में बिना शेड्यूल के खुली पाईं गई चार दुकानों के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
एएसपी कमलेश दीक्षित व सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर रुट मार्च किया। एएसपी ने प्रमुख सराफा बाजार व सदर बाजार में बेवजह बिना मास्क के निकल रहे लोगों को रोक कर समझाया। वहीं, बिना हेलमेट के निकलने वाले वाहन चालकों को भी समझाया। गुमटी मोहाल पहुंचने पर एएसपी ने बिना शेड्यूल के आधा शटर खुली मिलीं चार दुकानों के संचालकों को फटकार लगाई। साथ ही उनको कोतवाली पहुंचाने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन कर दुकान संचालन करते पाए जाने पर महावीर गुप्ता पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी फूलमती मंदिर के पीछे, शैलेश कुमार पुत्र प्रेमचंद्र निवासी तिलक नगर, आशीश लक्षकार पुत्र शिवचंद्र लक्षकार निवासी गोविंद नगर, श्याम जी वर्मा पुत्र स्व.ओम प्रकाश वर्मा निवासी पुरानी सब्जी मंडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाद में सभी को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत पर छोड़ दिया गया।