{"_id":"5eea4fcd8ebc3e42af3d3434","slug":"crime-auraiya-news-knp566070992","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीज ट्रक टोल प्लाजा से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीज ट्रक टोल प्लाजा से चोरी
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अनंतराम टोल प्लाजा के पास 13 जून को अवैध खनन में सीज किया गया ट्रक गायब हो गया। इस मामले में ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
खनन निरीक्षक ने 13 जून को अनंतराम टोल प्लाजा के पास अवैध खनन पर एक ट्रक सीज किया किया था। इसके बाद ट्रक को बिना पुलिस को हैंडओवर किए खनन निरीक्षक लौट गए। कोतवाली भेजे गए सीज ट्रक के कागजात के आधार पर कोतवाली पुलिस जब ट्रक को कब्जे में लेने टोल प्लाजा पहुंची तो वहां से ट्रक गायब था।
इस संबंध में अनंतराम टोल प्लाजा चौकी प्रभारी चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि सीज ट्रक को उसके मालिक व चालक की मिली भगत से चोरी कर लिया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। संवाद