{"_id":"5edd344a8ebc3e902576ace1","slug":"crime-auraiya-news-knp5643035144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या करने वाले मां-बेटे की मौत का नहीं खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या करने वाले मां-बेटे की मौत का नहीं खुला राज
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुरुकला में मां-बेटे द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की घटना में तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक हवा में तीर मार रही है। जबकि गांव के लोगों द्वारा घटना की पूरी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी जा चुकी है। उधर पुलिस घटना के मामले में अभी तहरीर न मिलने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले को लेकर गांव वालों में चर्चा का विषय है कि दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव रुरुकला में मकान के फर्जी तरह से बैनामा कराए जाने की जानकारी होने के बाद बेटे और मां ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
लोगों में हो रही इस चर्चा पर पुलिस कोई ध्यान न देकर तीन दिन बीतने के बाद अब तहरीर न मिलने की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डालती नजर आ रही है। वहीं घटना के समय घर में मौजूद बुजुर्ग बुआ से पुलिस द्वारा पूछताछ न किया जाना भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस तथ्य जुटाने में लगी है।