{"_id":"5e83702d8ebc3e76b563735d","slug":"crime-auraiya-news-knp553148985","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव युवक के आने की फर्जी सूचना पर शहर भर में मचा रहा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव युवक के आने की फर्जी सूचना पर शहर भर में मचा रहा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर में सोमवार की रात कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के एक मोहल्ला स्थित अपने घर पर आने की सूचना पर हड़कंप मच गया। इस पर पुलिस ने एक स्वास्थ्य कर्मी के घर को चारों तरफ से घेर लिया। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस हकीकत का पता लगाने में नाकाम रही और बैरंग लौट गई। बाद में पता चला कि सूचना गलत थी।
कोरोना पॉजिटिव की सूचना पर सोमवार की देर रात शहर के एक मोहल्ले में पुलिस ने एक स्वास्थ्य कर्मी के घर को घेर लिया। चौकी इंचार्ज ब्रह्मनगर सुनील कुमार ने स्वास्थ्य कर्मी से उसके पुत्र के बारे में जानकारी की। स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि उसका पुत्र काफी दिनों से मुंबई में है, वह घर ही नहीं आया। लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं हुई। जब उसने मुंबई में अपने पुत्र से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात करने को पुलिस कर्मियों से कहा, तब जाकर पुलिस कर्मी माने।
उधर शहर मेें कोरोना का पॉजिटिव पाए जाने की फर्जी सूचना के फैलते ही लोग बुरी तरह से भयभीत हो गए। साथ ही हकीकत जानने के लिए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के नंबरों पर फोन करके वास्तविकता जानने के प्रयास में देर रात तक जुटे रहे। सोशल मीडिया में यह फर्जी खबर खूब प्रचारित प्रसारित की गई। इस संबंध में कोरोना वायरस जागरूकता टीम के नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि उनके पास इस तरह के किसी भी मरीज के होने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक किसी भी मरीज के पॉजिटिव होने की कोई सूचना नहीं है।