{"_id":"5e5023c78ebc3ef3ff5491c2","slug":"crime-auraiya-news-knp546120217","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्तकी से अभद्रता करने व दो लाख रुपये मंदिर का चढ़ावा पार करने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्तकी से अभद्रता करने व दो लाख रुपये मंदिर का चढ़ावा पार करने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सलैया गांव में गुरुवार को रामलीला कार्यक्रम के दौरान नर्तकी के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रामलीला के आयोजक ने मंदिर पर चढ़ावे में आए दो लाख रुपये भी पार कर ले जाने का आरोप लगाया है।
गांव सलैया निवासी विनोद दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में स्थित भोले बाबा मंदिर में गुरुवार को रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें रात लगभग साढ़े दस बजे नर्तकी अपनी कला दिखा रही थी। उसी दौरान गांव के सोनू तिवारी, सनी तिवारी, अर्जुन तिवारी, केशव, अंकित, भरत पोरवाल कुछ लोगों को लेकर मंच पर चढ़ गए और नर्तकी से अभद्रता करने लगे।
इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। मंदिर में चढ़ावे में आए दो लाख रुपये पार कर दिए। साथ ही कुर्सियां ौर कार में तोड़फोड़ कर आरोपी भाग गए। विनोद ने आरोपियों पर हवाई फायर करने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।