{"_id":"5e50205d8ebc3ef382540917","slug":"crime-auraiya-news-knp5461161120","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव चौराहे के पास एक दुकान में मिला। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गांव कुलहुरुआ निवासी लाल सिंह पुत्र स्व.दशरथ सिंह राजपूत अटसू चौराहे पर चाय की दुकान चलाता था। शुक्रवार को चौराहे के आस-पास स्थित दुकानदारों ने लाल सिंह को शराब ठेके के बगल में स्थित उसके चाचा चंद्रपाल पुत्र शिवनाथ सिंह की दुकान पर अचेत अवस्था में शाम चार बजे पड़ा देखा। उसकी हालत को देख दुकानदारों ने इसकी जानकारी लाल सिंह के परिजनों और पुलिस को दी। साथ ही उसे अजीतमल सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने लाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर अटसू चौकी प्रभारी पवन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इधर मौके पर पहुंची मृतका की मां राजेंद्री देवी ने पुत्र की हत्या की आशंका जताई। मायके गई मृतक की पत्नी धन देवी अस्पताल पहुंची। मृतक के चार बच्चे भारती, हर्षद, आशिकी और मोहिनी है। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान शव के पास कुछ ही दूरी पर शराब की बोतल भी पाई गई। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।